फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: प्री-मानसून अगले सप्ताह दे सकता झांसी में दस्तक -City

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है प्री-मानसून
विज्ञापन

- सामान्यता 15 जून के आसपास आता है
- 10 से 12 जून के बीच हो सकती बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नौतपा खत्म हो चुके हैं। बावजूद गर्मी का सितम जारी है, जिससे लोग परेशान हैं। हालांकि, लोगों के लिए राहत देने वाली खबर ये है कि मौसम विभाग द्वारा अगले सप्ताह प्री मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में भी कमी आएगी।
केरल में इस बार मानसून ने समय से दो-तीन दिन पहले दस्तक दी है। इसी के चलते देश के कई महानगरों में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। झांसी में भी इस बार समय से कुछ दिन पहले प्री-मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। जिले में 20-22 जून के बीच में मानसून पहुंचता है। वहीं, 15 जून के आसपास प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाती है। ऐसे में 10 से 12 जून के बीच झांसी में प्री-मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि अगर हवा का दबाव कम नहीं हुआ या फिर हवा की दिशा नहीं बदली समय से पहले प्री-मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है। प्री-मानसूनी बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से भी निजात मिलेगा। प्री-मानसून की बारिश होने से सूखे पड़े खेतों में नमी आ जाएगी, जिससे बुवाई के समय फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
बादल भी छा सकते
मौजूदा सप्ताह में सूरज निकलने के साथ-साथ बीच-बीच आसमान में बादल भी छाने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 41-42 और न्यूनतम 31-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें