फोटो
-----
डीआईजी ने संभाला कार्यभार
झांसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष सिंह ने रविवार को पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि केवल औपचारिक कार्रवाई से काम नहीं चलने वाला। कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए कि पीड़ित पूरी तरह से संतुष्ट हो। इसके लिए वैज्ञानिक विवेचन पर जोर दिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। थानों पर फरियादियों की शिकायत न सुनने वाले थानेदारों पर कार्रवाई होगी। बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजना उनकी प्राथमिकताआें में शामिल है। वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी सुभाष सिंह एसएसपी कुशीनगर, फैजाबाद, मेरठ, एसपी बिजनौर, अमरोहा, शामली व फर्रुखाबाद में तैनात रह चुके हैं। वे लखनऊ में डीआईजी सुरक्षा से स्थानांतरित होकर आए हैं।