फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के लिए तैयार किया जा रहा है 600 वर्गफुट का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रानी की जयंती पर झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किले के मैदान में 600 वर्गफुट का मंच तैयार किया जा रहा है, जिस पर सिर्फ आठ लोगों के ही बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के सामने मैदान पर प्लाईवुड का फर्श तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 19 नवंबर को शाम पांच बजे झांसी आएंगे। अपने दो घंटे के दौरे के दौरान तकरीबन आधा घंटे किले में बताएंगे, जबकि बाकी समय में वे किले के मैदान में आयोजित सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेंगे। यहां मैदान में किले की झंडे वाली बुर्ज के नीचे 20 गुणा 30 फुट का प्रधानमंत्री का मंच तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई चार फुट होगी। मंच पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के अलावा पांच लोग और मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी पीएमओ से आना अभी बाकी है। मंच के पीछे किले का भव्य स्वरूप व बुर्ज पर लहराता हुआ तिरंगा झंडा नजर आएगा। जबकि, सामने मैदान में 750 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए मैदान में प्लाईवुड का फ्लोर तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर काम दिन-रात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें