फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,185 किसानों को मिला खराब हुईं फसलों का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खरीफ सीजन में भारी बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हो गईं थीं। प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से मुआवजा राशि दी जा रही है। अब तक जिले के 6,185 किसानों के खाते में दो करोड़ 47 लाख रुपये की रकम भेजी जा चुकी है। अन्य प्रभावित किसानों की टाडा फीडिंग का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन

अगस्त माह की शुरुआत में लगातार दो दिनों तक जनपद में मूसलाधार बारिश हुई थी। इससे खरीफ की फस्लों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग से सर्वे कराया था, जिसमें एक लाख 13 हजार ऐसे किसान सामने आए थे, जिनकी फसलों पर बारिश के पानी ने गहरा आघात किया था। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। अब मुआवजा राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिले के 6,185 किसानों को दो लाख 47 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। जबकि, पचास हजार से अधिक किसानों का डाटा निर्धारित सॉफ्टवेयर पर अपलोड कर दिया गया है। शासन की ओर से रकम सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें