फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हत्या का खुलासा: दो लोगों के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

26 मई को सुसाराए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। भाई ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी।
विज्ञापन
murder demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के पवांरा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी सचिन पटेल की हत्या पत्नी ने ही दो लोगों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीनों आरोपियों को पुरऊपुर नहर के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गौहानी निवासी सचिन पटेल(28) की शादी मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहांसा गांव निवासी सुमन के साथ हुई थी। 26 मई को सचिन ससुराल आया था। यहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी। सचिन के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

इसके बाद से पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर छानबीन शुरू की तो पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिली। पूछताछ में जब दबाव बढ़ा तो सुमन ने हत्या की बात स्वीकार की। मुंगराबादशाहपुर एसओ एसपी सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के कारण पत्नी ने अपने ममेरे भाई संतलाल वर्मा निवासी आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ और भतीजे ज्ञान प्रकाश पटेल के साथ मिलकर गला दबाकर सचिन की हत्या कर दी थी। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर उन्हें पुरऊपुर नहर के पास से बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें