फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Accident: बरातियों से भरी बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, दो की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 15 Jun 2024 12:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बरातियों से भरी बोलेरो और टैक्टर-ट्राली में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत बछुआर गांव में एनएच 731 पर शुक्रवार की देर रात बरातियों से भरी एक बोलेरो और ट्रैक्टर- ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के छतौना गांव से बरात महराजगंज गई थी। बीती रात बरात से लौटते समय बछुआर गांव में गलत ट्रैक पर आ रहे ट्रैक्टर- ट्राली से टक्कर के बाद बोलोरो अनियंत्रित होकर खाई में जाकर लटक गई। बोलेरो में सवार करीब छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना किसी राहगीर ने स्थानीय पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल लोगों को बदलापुर सीएचसी प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। जहां शुरुआती उपचार के बाद सबको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रास्ते में दो लोगो की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में राहुल निषाद, दीपक निषाद, राजन निषाद, आशीष निषाद गोलू निषाद, राजेश निषाद, ड्राइवर इम्तियाज अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं राहुल निषाद (25), दीपक निषाद (26) की मौत हो गई।

दुर्घटना के करीब 3 घंटे बाद बोलेरो जली मिली
हाईवे पर भिड़ंत के करीब तीन घंटे बाद घटना युक्त बोलेरो जली हालत में मिली। थाना अध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में आग लग गई। फिलहाल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें