फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomorrow will be the foundation stone and inauguration of 130 roads

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की सड़कों पर आवागमन के दौरान अब लोगों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। 138 सड़कों को संवारने में प्रशासन जुटा हुआ है। चार जनवरी को जिले में 22 करोड़ 36 लाख 61 हजार रुपये की लागत से 154.19 किमी लंबी कुल 68 सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, 233.93 किमी लंबी कुल 70 सड़कों का शिलान्यास की जाएगा। इसकी लागत 71 करोड़ 27 लाख 26 हजार रुपये हैं। इसके अलावा, 193 करोड़ 72 लाख की लागत से चार पुल का शिलान्यास होगा और 81 करोड़ 56 लाख की लागत से बने दो पुल का लोकार्पण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की ओर से वर्चुअल सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास ठीक से किया जा सके, इसके लिए पूरी व्यवस्था करने में जुट गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयारी जोरशोर से की जा रही है। वह कार्यक्रम को सफल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है।
वर्जन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की ओर से चार जनवरी को सड़कों और पुलों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी की जा रही है। - जैनू राम, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें