केराकत में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर समस्या सुनते डीएम मीष कुमार वर्मा। विज्ञप्ति
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। केराकत तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या का निस्तारण कराने आए पचवर गांव निवासी सत्येंद्र चौबे ने डीएम से फरियाद करते हुए कहा कि साहब मेरे विरोधी ने दीवार का निर्माण कर रास्ता अवरुद्घ कर दिया है। कई बार प्रार्थना पत्र देकर ़गुहार लगाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब तो प्रार्थना पत्र देना ही बंद कर दूंगा। यह कहना हरिहरपुर निवासी उमाशंकर यादव का था।
उन्होंने बताया कि गांव के चकमार्ग पर प्रधान ने अवैध कब्जा कर लिया है। कई बार प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया, लेकिन कुछ नही हुआ। छितौना गांव निवासी सत्यनारायण मौर्य ने चकरोड पर दबंगों की ओर से कब्जा कर लेने से आवागमन बंद हो जाने की शिकायत कई बार की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। रग्घूपुर बेहड़ा निवासी भोला सिंह ने बताया कि पड़ोसी ने हमारे दरवाजे पर सबमर्सेबल से पानी बहा रहे हैं, जिसकी शिकायत काफी दिनों से प्रार्थना पत्र देकर कर रहा हूं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब तो साहब शिकायत पत्र देने की इच्छा नहीं करती। कारण कोई सुनने वाला नहीं है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आए फरियादियों की समस्या सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को देकर एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद की आ रही हैं, जिसे राजस्व ओर पुलिस को मिलकी मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपर अजय कुमार साहनी,सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीडीओ बीबी सिंह, एसडीएम केराकत राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। सदर तहसील में एडीएम भू व राजस्व रजनीश राय ने जनता की समस्या सुुनकर निस्तारित किए। इस दौरान कुल आए 25 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। शेष संबंधित अधिकारियों को देते हुए गुणवत्ता युक्त निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।