फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और आभूषण उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा क्षेत्र के बथुआवर गांव में सोमवार की रात चोर घर के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर 30 हजार नकद व आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब लक्ष्मी कांत घर के पीछे की तरफ गए।
विज्ञापन

चोर लक्ष्मीकांत प्रजापति के मकान के स्टोर रूम के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर कमरे में घुसे और उसमें रखी तीनों पेटी गायब कर दिया था। सुबह खोजने पर घर के बगल स्थित बगीचे में टूटी हुई स्थिति में पेटियां मिलीं। पीड़ित के अनुसार उसमें रखे 30 हजार नगद, 2 सोने की अंगूठी, सोने की एक चेन, एक जोड़ी झुमका, एक मंगलसूत्र, चांदी का एक करधन, दो जोड़ी पायल, सोने की दो नथिया, एक जोड़ी पैजनी आदि सामान गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर ने बताया कि घटना सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें