फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप लेकर निकला युवक नहीं लौटा, घर के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पखनपुर गांव निवासी सत्यनारायण सिंह का 20 वर्षीय पुत्र इशू उर्फ ईशनारायण का दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पता नहीं लग पाया। परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे कोतवाली में तहरीर दी है। परिवार के लोगों के मुताबिक ईशू बुधवार की सुबह एक व्यापारी को उधारी में दिए गए सामान की कीमत की वसूली के लिए पिकपअ से निकला था।
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई तहरीर में ईशू की बहन पूजा ने बताया कि उसका भाई ईशनारायण बुधवार को सुबह करीब छह बजे अपनी पिकअप गाड़ी से निकला था। बृहस्पतिवार को शाम 7 तक घर नहीं लौटा। तहरीर में पूजा ने कहा है कि बुधवार की शाम भाई के मोबाइल पर जब फोन किया तो उसने अपने खाते में पांच सौ रुपये बहन से मंगवाया। रात भर परिजन उसके आने का इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह से उसके फोन की घंटी बज रही है, किंतु फोन रिसीव नहीं हो रहा है। तहरीर में अनहोनी की आशंका जताई गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि युवक के गायब होने के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ईशनारायण का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसका लोकेशन लिया जा रहा है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें