करंजाकला ब्लॉक क्षेत्र के मंगदपुर समेत कई गांवों में किसानों ने बृहस्पतिवार को विरोध-प्रदर्शन कर लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा की।
मंगदपुर में किसान नेता राजकुमार यादव के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद किसानों ने नए कृषि कानून के विरोध में जागरूकता यात्रा निकाली, जो मंगदपुर से शुरू होकर सैदपुर गड़उर, रजीपुर, पालामऊ, जासोपुर, जफ्फरपुर गांव पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा कर किसानों ने नए कृषि कानून को लेकर विरोध जताया। स्वराज इंडिया के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार यादव ने कहा कि यह कानून किसानों के हित में नहीं है। इस मौके पर अजय यादव, अमर बहादुर, बिदू यादव, सुभाष चंद्र यादव, रामाशंकर, गया प्रसाद, रामफेर यादव, नन्हेलाल, सभाजीत यादव, कमला प्रसाद आदि मौजूद थे।