फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के छह माह बाद हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के लेदरही गांव में पैसे के लेनदेन के विवाद में छह माह पूर्व हुई अधेड़ की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेदरही गांव में 14 फरवरी को पैसे के लेनदेन को लेकर मनबढ़ों ने इम्तियाज (50) की पिटाई कर घायल कर दिया था । घटना के अगले दिन बीएचयू में उपचार के दौरान इम्तियाज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के पुत्र मो. वामिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैज अहमद, फैय्याज अहमद उर्फ बुद्धू, वसीउल्लाह और अमीरुल्लाह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घटना में शामिल हत्यारोपी फैय्याज अहमद तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने हमराह कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, सतीश कुमार, राहुल सोनकर, महिला कांस्टेबल राखी और शैब्या सिंह के साथ लेदरही गांव से आरोपी फैयाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें