फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदी किशोरी का तीसरे दिन पोखरा गांव के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के महराजगंज स्कूल जाने के लिए स्कूटी और पढ़ने के लिए लैपटाप न मिलने से नाराज किशोरी ने तीन दिन पहले सुजानगंज थाना क्षेत्र के धीरदास पुल से छलांग लगी दी थी। उसका शव घटना के तीसरे दिन मंगलवार को पोखरा गांव के पास सई नदी के किनारे उतराया मिला। जिसकी पहचान होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर एक किशोरी ने सई नदी में छलांग लगा दी थी। तेज बहाव के कारण वह लापता हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को नदी के किनारे किशोरी की चप्पल मिली था, जिसके आधार पर उसकी पहचान मस्थरी निवासी राकेश मौर्य की पुत्री आंचल मौर्या (16) के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया कि आंचल, सेंट जेवियर्स बदलापुर में कक्षा11 की छात्रा थी। वह कोचिंग करने जाती थी। रविवार को वह घर से निकली तो परिजनों ने सोचा कि कोचिंग गई हुई है। शाम को वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन शुरू कर दिया। पिता राकेश मौर्य ने बताया कि वह दो तीन दिन से स्कूल जाने के लिए स्कूटी और लैपटॉप मांग रही थी। एक हफ्ते बाद दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, उसने नाराज होकर ऐसा कदम उठा लिया। सूचना पर माता पूनम व छोटे भाई का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ सुजानगंज पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि घटना की जानकारी है। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें