फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मिला यात्री आजमगढ के यात्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गोदान ट्रेन से मुंबई से आजमगढ़ जा रहे यात्री का शव मंगलवार को जंघई स्टेशन पर मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने मृतक के परिजन भी जंघई स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन

आजमगढ़ के सिधारी थाना के कटघर जमुरपुर निवासी जगतनारायण पुत्र सल्दीन राजभर सोमवार को मुंबई से आजमगढ़ के लिए निकले थे। अबूझ हाल में रात 12 बजे जीआरपी को उसका शव ओवर ब्रिज के नीचे प्लेटफार्म दो पर मिला। जिसके बाद उसकी जेब में मिले मोबाइल नम्बर पर जीआरपी ने फोन करके सूचना दिया तो बुधवार को गांव के प्रधान केशव राजभर मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी, बेटा निकेश, बेटी सीमा, भतीजा संदीप राजभर जंघई स्टेशन पहुंच गए। जीआरपी ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मुंबई से चलने पर उन्हें बुखार था। फिलहाल परिजन किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहे हैं। जीआरपी जंघई प्रभारी चंद्रकांत पंडित की छुट्टी पर प्रभार देख रहे जीआरपी प्रभारी भदोही राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों की उपस्थिति मे शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें