फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 7,243 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई आवास योजना की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर सीएम के संवाद को सुना। संवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत आवास का प्रमाण पत्र बांटा गया। जिले के सात हजार 243 लाभार्थियों के खाते में आवास योजना की धनराशि भी भेजी गई।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रथम किस्त प्राप्त करने के बाद लाभार्थी अपना अंशदान शामिल करते हुए तत्काल निर्माण कार्य शुरू करा दें। ताकि उनको समय से दूसरी किस्त की धनराशि भेजी जा सके। ऐसे लाभार्थी जिनको आवास की दूसरी किस्त की धनराशि मिल चुकी है, वे भी आवास के निर्माण में दूसरी किस्त खर्च कर दें, ताकि उनको तीसरी किस्त की धनराशि अवमुक्त हो सके। उन्होंने लाभार्थियों को आगाह किया कि प्राप्त धनराशि का दुरुपयोग बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने पीएम स्व निधि योजना से लाभान्वित होने वाले स्ट्रीट वेंडरों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम स्व निधि योजना के तहत बैंकों से प्राप्त ऋण का अपने व्यवसाय में सदुपयोग करें। ताकि आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने लाभार्थियों को ऋण की अदायगी समय से करने को कहा। कार्यक्रम में शहर मिशन प्रबंधक जितेन्द्र कुमार सिंह, सीएलटी यशवीर सिंह, जिला समन्वयक अभय प्रताप सिंह, एमआईएस आमिर खां, सीओ संदीप चौधरी, संदीप सिंह, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के अवर अभियंता अखिलेश यादव, नगर पालिका जौनपुर के अवर अभियंता व सर्वेयर शिवपाल यादव, प्रकाशदीप पांडेय, राहुल कुमार, शुभम सिंह, बृजनन्दन स्वरूप, अजय बिन्द, गुलाम अब्बास आदि मौजूद रहे।
उधर, मुंगराबादशाहपुर में मुख्यमंत्री के वर्चुअल मीटिंग के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद सूर्यलाल जायसवाल, रामजस पटेल, सौरभ जायसवाल, राजेंद्र कुमार, घनश्याम, राजेश एवं रामजस मौर्य, जमुना, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अभिषेक, शिवानंद, रामानुज शुक्ला, ज्ञान प्रकाश पटेल, भरत लाल, शहजाद आलम, अनिल शुक्ला, सेराज, मनीष कुमार साहू , अंकित साहू, संदीप, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें