फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। शिक्षकों के भीड़ से कलेक्ट्रेट परिसर भर गया। शिक्षकों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में दोपहर एक बजे से ही विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों का जमावड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में भारी संख्या में शिक्षकों का जमावड़ा हो गया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर न्यायिक मजिस्ट्रेट को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, एक दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नत प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों एवं जूनियर के सहायक अध्यापकों को 17,140 एवं जूनियर के प्रधानाध्यापकों को 18,150 न्यूनतम वेतनमान देने, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, मृतक आश्रित के परिजनों को योग्यता के अनुसार नियुक्ति करने, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक साथियों को शिक्षक पद पर समायोजित करने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण एवं जिले के अंदर स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्दी शुरू करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने आदि की मांग की।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर संघर्ष में उनका संगठन पूरी मजबूती से साथ है। जिलामंत्री सतीश पाठक ने शिक्षकों का आभार जताया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक राजीव रत्नम तिवारी, अश्वनी सिंह, संतोष बघेल, शैलेश सिंह, रोहित यादव, अर्चना सिंह, मंजू पांडेय, राजेश सिंह टोनी, सरोज सिंह, संजय सिंह, सुशील सिंह, मृत्युंजय, रेखा यादव, मीरा कन्नौजिया, ज्योति सिंह, दिवाकर चौहान, शैलेश सिंह, संतोष सिंह, सुभाष बिंद, धीरज कश्यप, मुन्ना लाल यादव, राजीव सिंह लोहिया स्वतंत्र कुमार, ममता श्रीवास्तव, मधु रानी, प्रियंका सिंह, रेखा यादव, रागिनी गुप्ता, प्रीति मौर्या, जरीना खातून, अखिलेश उपाध्याय, रामसिंह राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें