फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसीलों के 879 गांवों में आबादी के भूमि का सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में आबादी की भूमि के सर्वे का काम तेजी से चल रहा है ताकि भूमि का चिह्नांकन कर उसके स्वामित्व की घरौनी का वितरण किया जा सके। इसके तहत जिले की तीन तहसीलों में 879 गांवों में सर्वे का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

जिले की 6 तहसीलों के 3442 राजस्व गांवों में से 2432 गांवों में आबादी की भूमि का सर्वे किया जाना है। यह सर्वे स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन से सर्वे आफ इंडिया कर रही है। इसमें मड़ियाहूं, मछलीशहर व सदर तहसील के 879 गांवों का सर्वे हो चुका है। इसके अलावा बदलापुर, केराकत, शाहगंज तहसील के गांवों का सर्वे होना बाकी है। इस संबंध में सीआरओ राम कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी तक 879 राजस्व गांवों का सर्वे हो चुका है। पहले चरण में तीन तहसीलों को लिया गया है, इसके बाद अन्य तहसीलों में सर्वे की तैयारी चल रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि रिहायशी भूमि के विवाद को खत्म किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें