फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर सपूतों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी की 75वीं वर्षगांठ को और अधिक ओजस्विता देने के लिए जिले भर में सोमवार को अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें आजादी के वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक मड़ियाहूं लीना तिवारी, विधायक केराकत दिनेश चौधरी, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, विधायक जफराबाद डॉ. हरेंद्र सिंह ने वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग-बलिदान देश कभी भुला नहीं सकता है। वर्तमान युवा वर्ग को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। इस दौरान शहीदों के परिजन गंगा प्रसाद तिवारी, प्रभा देवी, मीना देवी, नारायणी देवी, श्याम नारायण सिंह, अमरपाल सिंह, अखिलेश मिश्रा और उर्मिला को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र भेंट किया गया। वहीं विद्यार्थियों और स्काउट्स गके बच्चों ने प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा निकाला। वहीं,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्राप्त एलईडी से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
मछलीशहर: ब्लाक कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ राजन राय के नेतृत्व में किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने शहीदो के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइफ़ टेलीकास्ट दिखाया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली गई। धर्मापुर- ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्तंभ पर बीईओ प्रिया पांडेय ने पुष्प अर्पित किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। बदलापुर: आजादी के अमृत महोत्सव पर सुल्तानपुर गांव निवासी अमर शहीद आशुतोष कुमार यादव की प्रतिमा पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, एसडीएम अमिताभ यादव,बीडीओ गौरवेन्द्र सिंह,बीईओ नरेंद्र देव मिश्र ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं शहीद आशुतोष की मां शीला देवी को साल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बरईपार: क्षेत्र के विद्यालयों में अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया। सिंगरामऊ: हरिहरपुर कम्पोजिट विद्यालय हरिहरपुर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।जफराबाद: हौज गांव स्थित शहीद स्मारक के समीप अटल मनरेगा पार्क में काकोरी घटना की वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में ब्लॉक प्रमुख बंशराज अनमोल सिंह भी रहे। मुफ्तीगंज: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मुफ्तीगंज बाजार स्थित गांधी स्मारक व शहीद स्थल पर किया गया । इस दौरान आजादी के वीर सपूतों को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें