कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी में कृष्णा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राधा के रूप में रुनझुन और कृष्ण के रूप में अरुण की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में पलक -रुनझुन, रितिका-जान्हवी, आंचल-सिमरन, उषा-रेशमा, अरुण-रुनझुन, नैतिक-सोनाक्षी, पलक-रितिका सहित कुल सात जोड़ों ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को पड़ रही है। उस दिन विद्यालय बंद रहेगा। इसलिए शनिवार को ही विद्यालय में राधा-कृष्ण बनने व दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान जयप्रकाश सिंह ने राधाकृष्ण व दही हांडी प्रतियोगिता में प्रतिभागी सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सचिन्द्रनाथ यादव, मधु रानी, अनिल पांडेय, सर्वेश, अवनीश सिंह, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।