फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान : 44 हजार ने मतदाता बनने को किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे पुनरीक्षण अभियान के दौरान 21 दिन में 44 हजार 708 लोगों ने आवेदन किया है। सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने वालों में 26 हजार 35 महिलाएं और 18 से 19 साल के 13 हजार 34 युवा शामिल हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से पहली नवंबर से अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच विभिन्न तिथियों में विशेष अभियान भी चलाए गए। अभियान के दौरान 21 दिन में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 44 हजार 708 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें 27 हजार 369 पुरुष और 26 हजार 35 महिलाएं शामिल हैं। विधानसभावार तैयार किए जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक सर्वाधिक बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है। इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 6 हजार 603 लोग सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनके अलावा शाहगंज में 5 हजार 392, जौनपुर में 4 हजार 197, मल्हनी में 4 हजार 066, मुंगराबादशाहपुर में 5 हजार 596, मछलीशहर में 4 हजार 842, मड़ियाहूं में 4 हजार 538, जफराबाद में 3 हजार 767 तथा केराकत विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 707 लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें