फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट में खामियों को लेकर पूविवि के छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से आधा अधूरा रिजल्ट घोषित किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता उद्देश्य सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा और नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि रिजल्ट की खामियां हैं उसे सुधारकर पांच दिनों के भीतर यदि रिजल्ट घोषित नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विवि की लापरवाही के कारण छात्र किसी दूसरे संस्थान में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

उद्देश्य सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों का बीए, बीएससी,बीकॉम, बीएससी कृषि अंतिम वर्ष का परीक्षा फल विश्वविद्यालय ने घोषित कर दिया है। तमाम छात्र ऐसे हैं जिनके रिजल्ट पर अपूर्ण लिख कर रिजल्ट आनलाइन कर दिया गया है। जिससे आक्रोशित छात्रों नेे विश्वविद्यालय प्रशासन को खामियां दुरुस्त करने के लिए पहले ही चेताया था। लेकिन विवि. प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। जिससे नाराज छात्र-छात्राएं मंगलवार को भारी संख्या में विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और गेट को बंद कर हंगामा खड़ा कर दिया। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराए ताकि वह स्नातकोत्तर में दाखिला और बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
औसत अंक उनके प्रायोगिक परीक्षा व अधिकतम अंक पाने वाले विषयों के आधार पर करते हुए उन्हें उत्तीर्ण किया जाए। स्नातक के छात्रों के अंक पत्र पर अपूर्ण लिखा गया है उसे तत्काल सही कराया जाए। तीन विषयों, तीन प्रश्नपत्रों में बैक पेपर का प्रावधान सन 2018 से है। उसकी तिथि को घोषित किया जाए। अनुत्तीर्ण छात्रों को पुन: एक मौका प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया की बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक बुलाकर छात्रों के परिणाम में सुधार किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डेजी सिंह ने कहा की पांच दिनों के भीतर हमारी समस्त मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो हम सभी आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर कौतुक उपाध्याय, विराट सिंह, प्रिंस त्रिपाठी, सचिन सिंह, सुमित सिंह, शालिनी सिंह, अनुराग प्रजापति, अभिषेक त्रिपाठी, हर्ष, शांतनु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें