रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए युवक की नाटकीय ढंग से एक नाबालिग लड़की से शादी करा दी गई थी। लेकिन तीन महीने के बाद ही युवक ने अपना रंग दिखा दिया और नाबालिग पत्नी को उसके घर परिजनों को सौंप कर भाग गया। नाबालिग विवाहिता अब दर-दर ठोकरें खाने पर मजबूर है।
गांव की ही एक नाबालिग लड़की ने रामपुर थाना में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामला बिगड़ता देख आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की से 17 जून 2021 को शादी कर ली थी। आरोप है कि तीन महीने बाद ही युवक पत्नी को उसके परिजनों के घर छोड़कर अपने भाइयों के साथ कहीं भाग गया। पीड़िता ने रामपुर थाना में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर ओम नारायण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर उचित करवाई की जाएगी।