बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी प्रियांशू गौतम (15) का शव 20 घंटे बाद मिला। वह बुधवार की शाम बक्शा थाना क्षेत्र के दुबरी नाथ मंदिर के पास नहाते समय डूबकर लापता हो गया था।
बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी प्रियांशू गौतम दुबरी नाथ मंदिर के पास नहाते समय मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे डूबकर लापता हो गया था। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की दिन में लगभग साढ़े नौ बजे सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल पर नदी में कुछ बहता हुआ देखा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जहां से गोताखोर को बुलाया गया और शव बाहर निकाला गया। फिर, शव को बक्शा पुलिस कब्जे में लेकर थाने गई। इस संबंध में बक्शा थानाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।