फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर स्थित सुल्तानपुर-वाराणसी बाइपास के ओवरब्रिज के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लेधुआ गांव निवासी पंकज सिंह (40) रीठी स्थित श्रीराम इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनका परिवार नगर स्थित मकान पर रहता था। एक सप्ताह पूर्व उनके पिता सुबाष सिंह को लकवा की शिकायत हुई थी। नगर के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहां से आराम होने पर उन्हें शहर वाले मकान पर रोक लिया था। बुधवार को सुबह पंकज सिंह अपनी बाइक से गांव आने के लिए निकले थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर स्थित सुल्तानपुर-वाराणसी बाइपास पर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें