फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मार्च से शुरू होंगी पालिटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के साथ ही तकनीकी बोर्ड ने भी सेमेस्टर परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 22 मार्च शुरू होंगी। इस परीक्षा में जनपद से नौ कालेजों के करीब 2900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा समय से कराने के का निर्देश दे दिया गया है। परीक्षाएं दो अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली में ढाई बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

जिले में आठ पालिटेक्निक कॉलेजों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी की पढ़ाई होती है। जिसमें से एक सरकारी कॉलेज और आठ निजी कॉलेज हैं। राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज जगदीशपुर के इंजीनियरिंग के 422 परीक्षार्थी सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार प्रसाद पालिटेक्निक कॉलेज पचहटियां के 550, आरपीएस कॉलेज उदयचंदपुर केराकत के करीब 1000, विजय प्रताप इंजीनियरिंग संस्थान जफराबाद के 500, बक्शी पालिटेक्निक मछलीशहर के 200 और केएल पालिटेक्निक मल्हनी के 200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए तकनीकी संस्थानों को ऑफलाइन परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू कराने का निर्देश दिया है। राजकीय पॉलिटेक्निक जगदीशपुर में कुल 422 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। राजकीय पालिटेक्निक कालेज जगदीशपुर के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन के निर्देश पर परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर सभी कालेजों को निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दिसंबर में होनी थी, लेकिन कोविड संक्रमण के चलते नहीं हो पाई। फार्मेसी की परीक्षाएं वार्षिक होती है। इसके चलते उनकी परीक्षाएं जुलाई में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें