थाना क्षेत्र के जागापुर बनकट नघईपुर गांव निवासी सुषमा पाल (30) पत्नी गोविंद पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
चर्चा है कि मायके पक्ष के लोगों ने शव का दाह संस्कार न करके उसकी ससुराल बनकट नघईपुर में रात गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जिसकी सूचना मंगलवार को हुई तो पुलिस हरकत में आ गई। गांव के लोगों के मुताबिक पुलिस ने आनन-फानन में शव निकलवाकर पिलकिछा घाटपर दाह संस्कार करवा दिया। हालांकि पुलिस ऐसी बात से इंकार कर रही है। सुषमा के पिता कंधरपुर प्रतापगढ़ निवासी हीरालाल पाल ने बेटी की हत्या का मुकदमा ससुर समेत अन्य लोगों पर दर्ज कराया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस संबन्ध में थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि मामले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी ।