हिंदी दिवस के मौके पर मंगलवार को शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी और सेमीनार का आयोजन कर हिंदी को समृद्ध बनाने पर बल दिया गया। इस दौरान शपथ ली कि हिंदी में काम कर के भाषा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे । वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारी सभ्यता ही नहीं संस्कृति भी है। हिंदी राजनीति, धार्मिक के साथ ही मन की अभिव्यक्ति भी है। हिंदी को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय तथा भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि भारत की पहचान विदेशों में हिंदी से है। हिंदी देश के हर कोने में बोली जा रही है। विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे स्थान पर है और दूसरे स्थान की ओर अग्रसर पर आ रही है। रूस, अमेरिका, फिजी, श्रीलंका, मारीशस, केन्या सहित अनेक देशों में हिंदी की पढ़ाई हो रही है। उन्होंने कहा कि विवि में शीघ्र ही हिंदी विभाग स्थापित होगा। एफओ संजय कुमार राय ने कहा कि हिंदी का प्रकाश सम्पूर्ण देश में फैलता रहे इसके लिए सबको प्रयास करते रहना चाहिए। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी बुनियाद है। स्वागत पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय, धन्यवाद् ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. मनोज मिश्र ने एवं संचालन डॉ. विद्युत मल्ल ने किया। इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. देवराज, डॉ. जगदेव, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. राज कुमार, डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, एआर अमृतलाल, बबिता, डॉ. के एस तोमर, डॉ. अमित वत्स आदि उपस्थित रहे।
टीडी कालेज के हिंदी विभाग की अध्यक्ष डा. सुषमा सिंह की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया। डा. सुषमा सिंह ने कहा कि हिंदी विश्व पटल पर सशक्त स्थान बना चुकी है। इस मौके पर डा. राजदेव दुबे, डा. रीता सिंह, डा. श्रद्धा सिंह, डा. ओपी सिंह, डा. शशि सिंह, डा. प्रदीप सिंह ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में प्राचार्य कैप्टन डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया। डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. मधु पाठक, डॉ. रागिनी राय, डॉ. गुंजन मिश्रा, डा. मयानंद उपाध्याय, डॉ. अवधेश दिवेदी, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. अभय सिंह, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. गगनप्रीत कौर, डॉ. नमिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
टीडी इंटर कालेज सभागार में डीआईओएस राजकुमार पंडित की मौजूदगी में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व कुलपति प्रो. कीर्ति सिंह, डा. जर्नादन सिंह, डा. प्रीती उपाध्याय, डा. अयोध्या प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह आदि ने विचार रखे। कक्षा नौ से 12 के बीच प्रतियोगिता कराई गई। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। संचालन डा. सुनील कुमार सिंह ने किया। बक्शा के मखदूमपुर गांव स्थित सीताराम सिंह पब्लिक स्कूल पर विद्यालय सरंक्षक लाल रत्नाकर सिंह की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेशचन्द श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया।
राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म कर हिंदी को प्रतियोगी परीक्षाओं, शासन प्रशासन न्यायालय में अनिवार्य कर हिंदी के साथ न्याय किया जा सकता है। अध्यक्षता डॉ. जय कुमार मिश्र ने की। इस मौके पर डॉ. सारिका सिंह, कल्पना सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. इंदु प्रकाश सिंह, डॉ. सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।