आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तबादलों का दौर शुरू हो गया है। जिले में तीन वर्ष से जमे 21 निरीक्षकों का गैर जनपद के लिए तबादला कर दिया गया है। यह तबादला पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत ने किया है, जिसकी कॉपी पुलिस कार्यालय और संबंधित निरीक्षकों को मिल चुकी हैं। इनमें अधिकांश निरीक्षक अभी थानों में तैनात हैं।
पुलिस महानिरीक्षक के आदेश के मुताबिक जिले से वाराणसी ग्रामीण के लिए निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, रमेश यादव, मुन्ना राम, प्रमोद कुमार, रामायण यादव का तबादला किया गया है। इसी तरह गाजीपुर के लिए मधुप कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार उपाध्याय, संपूर्णा नंद राय, रमेश कुमार यादव, त्रिवेणी लाल सेन, तारावती यादव, शीतल चंद्र, राम बहादुर चौधरी का स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह अलग-अलग जिलों से जिले में निरीक्षक भेजी भी गए हैं, जिनमें चंदौली से लिए विजय प्रकाश सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश सिंह,अरविंद कुमार यादव, राजेश यादव और निरीक्षक हंसलाल यादव जौनपुर आएंगे। इसके अलावा गाजीपुर से निरीक्षक बृजेश कुमार अवस्थी, सुमन त्रिपाठी, अशेष नाथ सिंह, पन्न भूषण ओझा, संजय वर्मा, किशोर कुमार चौबे, संतोष कुमार सिंह, रवींद्र भूषण मौर्य, कृष्ण कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, विश्व नाथ यादव, योगेंद्र सिंह, चंदौली से प्रेम शंकर तिवारी, लक्ष्मण पर्वत, अवनीश कुमार राय जौनपुर भेजे गए हैं। जबकि वाराणसी ग्रामीण से सुनील दत्त राय, अशोक सिंह यादव और निरीक्षक सतीश कुमार सिंह का तबादला जौनपुर के लिए किया गया है। हालांकि अभी किसी निरीक्षक को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इस संबंध में एसपी अजय साहनी का कहना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियोें ने यह निर्णय लिया है।