जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बैठक कर उन्हें बधाई दी साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया।
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 71 किसान और 71 जवानों को जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र बालकृष्ण पांडेय रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, इन्द्रसेन सिंह, राम सिंह, लक्ष्मी कांत मिश्र, पंकज सिंह, घनश्याम यादव, संजय सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, दुर्गेश मिश्रा, मोहनलाल गुप्ता, महेंद्र सिंह, सम्मानित सेना के जवान महेश कुमार सिंह, सुनील यादव, आलोक कुमार, अजीत कुमार, अरुण सिंह, राजन सिंह, सम्मानित होने वालों में राम प्रकाश उपाध्याय, शशिकांत मिश्र, अंबिका चौबे, हवलदार सिंह, विशंभर नाथ उपाध्याय, रामजीत उपाध्याय, शिव प्रकाश चौबे, जय प्रकाश सिंह, आकाश मिश्रा, अंकित मिश्रा, प्रशांत मौर्या, अमरजीत यादव, राजन कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, राम कृपाल सिंह, करुणा सागर, मुकेश मौर्य, अरुण मौर्य, जीतू यादव, धर्मेंद्र मौर्य पूर्व प्रधान शामिल रहे।
उधर, भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में 71 कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण अभियान के रूप में मनाया हुए रक्तदान किया। शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय, आईएमए आदि में शिविर लगाकर 71 यूनिट रक्तदान किया। कायक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। महिला मोर्चा 19 सितंबर को 71 महिलाओं को कोरोना काल में सेवा के लिए सम्मानित करेगी। कार्यक्रम दिव्यांशु सिंह, विकास ओझा, ऋषिकेश श्रीवास्तव, विकास सिंह, अजय यादव, शौरभ सिंह बनकट, हरिओम गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, अभिनव सिंह, सिद्दार्थ सिंह टोनी, सूरज उपाध्याय, शशांक शानू, सचिन तिवारी, अमित तिवारी, ज्ञानचंद यादव, आदि मौजूद रहे। बदलापुर कस्बे के एक नर्सिंग होम पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो के 11 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, देवेंद्र दुबे , सुनील सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, ममता गिरी, शिवम अस्थाना, देवानंद सिंह, वरुण सिंह ,आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
रामनगर: मड़ियाहूं में स्टेशन रोड स्थित एक हाल में प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। मड़ियाहूं: नगर के राम जानकी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री 71वें जन्मदिन पर हवन पूजन करके उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्म देव मिश्रा, चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू, अनिल गुप्ता, मनोज चौरसिया, गुलजारीलाल चौहान, सुरेश गुप्ता, विनय सिंह, श्याम दत्त दुबे, अरविंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।