थानागद्दी-जलालपुर सड़क मार्ग पर बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित पिकअप ने रेलवे फाटक का बूम तोड़ते हुए निकल गई। फाटक के दोनों तरफ वाहनों का लम्बा जाम काफी देर तक लगा रहा। फाटक टूटने के बाद डूप्लीकेट छपरा-सूरत डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर सिग्नल पर करीब दस मिनट तक रेलवे फाटक से गेट बंद कराने की व्यवस्था तक रुकना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक जलालगंज शिवशंकर यादव ने बताया कि जलालपुर चौराहा की तरफ से पिकअप थानागद्दी की तरफ जा रही थी। तभी छपरा -सूरत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए गेट गिराया जा रहा था। पिकअप फाटक को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर आ गई। उधर दूसरी तरफ एक गेट टूटने के बाद दूसरी तरफ के पूर्वी फाटक को बचाने के मकसद से घबराए केबिन मैन ने गेट को उठा लिया और इसका फायदा उठाकर पिकअप को लेकर चालक थानागद्दी की तरफ भाग निकला। रस्सी के सहारे ट्रेनों का आवागमन चलता रहा।