डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इसे उन्होंने अपने संबोधन से और बल भी दे दिया। साथ ही कहा कि विपक्ष झूठ और साजिश का सहारा ले रही है, जिसे जनता 2022 और 2024 में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाकर उसका जवाब देगी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि सरकार में आने के बाद भाजपा का मकसद होता है प्रदेश और देश का विकास करना। भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती है और न होने देती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही मैं आज उप मुख्यमंत्री बना हूं। कार्यकर्ताओं ही बदौलत सरकार चल रही है। इनकी हम उपेक्षा नहीं करते हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूरे भाषण के दौरान सपा और बसपा पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में गरीबों-मजलूमों, किसानों के हक को लूट लिया जाता था, लेकिन आज उनके पाले हुए दलाल, भू-माफिया, गुंडे या तो जेल में हैं या तो गुंडई या माफियागिरी छोड़ दिए हैं।