फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने चिता से उठाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक घाट निवासी एक वृद्ध की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृद्ध के सिर पर चोट लगी थी। मौके पर काफी खून गिरा हुआ था। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उतरवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदवक घाट निवासी नंद लाल नाविक (72) घर से दूर गोमती नदी किनारे बने राम जानकी मंदिर के बरामदे में दो वर्षों से रात में सोते थे। परिवार के लोग खाना वहीं पहुंचा देते थे। बुधवार को सुबह वह मंदिर के बरामदे के सामने जमीन पर मृत पड़े मिले। उनके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। मौके पर काफी खून गिरा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर मृतक के बेटे सुनील और सुभाष मौके पर पहुंचे और शव घर ले आए। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार के लिए नदी किनारे शव चिता पर रखे ही थे कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन सूचना दिए बगैर शव जलाने जा रहे थे। उनका कहना था कि मंदिर से नीचे गिरने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें