फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनियता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से शनिवार को कांशीराम सामुदायिक भवन में स्वच्छता संगोष्ठी और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि सफाई कर्मी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन करें। विशिष्ट अतिथि जफराबाद विधायक डा.हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी मेहनत से कार्य करें। सरकार उनके साथ हैं। डीएम ने मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उनको उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आश्वस्थ किया और पदाधिकारियों को उनके पदीय दायित्व का बोध भी कराया। प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हक की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटुंगा। इस अवसर पर अजय सिंह, सुजीत सिंह, अशोक सिंह, बाबुलनाथ तिवारी, जगदीशचंद्र, प्रीतम यादव, रतन यादव, भानु यादव, रामनरेश, श्रीनाथ, रामलाल, उमेश, छोटेलाल, मंगला प्रसाद, रमापति यादव,नरेंद्र प्रताप यादवलालजी राजभर, नीलकमल यादव, विनोद सक्सेना, होरी गौतम, बिंदु पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें