फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मी ने सभासद पर पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका के एक सफाई कर्मी ने सभासद पर गाली गलौज करने और मारने पीटने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मी रामजी पटेल पुत्र लालता प्रसाद पटेल ने आरोप लगाया है कि 5 नवंबर को उसकी ड्यूटी नगर पालिका परिसर स्थित पम्प पर रात्रि 9 बजे से लगाई गई थी। रात लगभग 11 बजे सभासद सूर्यलाल जायसवाल अपने एक सहयोगी के साथ आए और गेट खोलने के लिए कहा। सूर्य लाल जायसवाल को पहचानने के बाद जब उसने गेट खोल दिया तो वह आग बबूला होकर गाली-गलौज करने लगे। कहा कि यह मेरा वार्ड है। इसलिए गेट बंद नहीं होगा। उसके यह कहने पर कि रात में कार्यालय बंद रहता है चोरी होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए हम रात में गेट को खुला नहीं छोड़ सकते हैं। इतना कहते ही मुझे मारने पीटने लगे तथा मेज पर रखा ड्यूटी लॉग बुक भी फाड़ कर फेंक दिया। रामजी पटेल ने सभासद पर दुबारा फिर मारने पीटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सभासद सूर्यलाल जायसवाल एवं एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है। सभासद सूर्यलाल जायसवाल ने कहा कि मेरे एक परिचित ने दो पहिया वाहन नगर पालिका में खड़ी की थी। मैं वाहन दिलाने के लिए गेट खुलवाने गया था। ड्यूटी पर तैनात पालिका कर्मी शराब के नशे में बाहर निकल कर मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें