फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई दुष्कर्म मामलाः शिवसेना ने ‘सामना’ में लिखा- ‘जौनपुर पैटर्न’, भाजपा विधायक ने कहा- शिवसेना कर रही ओछी राजनीति

Tue, 14 Sep 2021 11:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मुंबई में दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में आरोपी जौनपुर जिले का रहने वाला है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में छपे अंक में ‘जौनपुर पैटर्न’  नाम से जिले पर टिप्पणी की गई। जिस पर जौनपुर के बदलापुर सीट से विधायक  रमेश मिश्रा ने शिवसेना पर हमला बोला। 
विज्ञापन
बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, ‘सामना’ का अंक - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के साकीनाका इलाके में 10 सितंबर को दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले को लेकर शिवसेना और भाजपा आमने-सामने हो गई है। दरअसल विवाद की शुरूआत शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में सोमवार को छपे अंक में ‘जौनपुर पैटर्न’ को लेकर हुई। दुष्कर्म मामले में का मुख्य आरोपी जौनपुर का रहने वाला है। इसे लेकर शिवसेना ने टिप्पणी की है। जिसे लेकर सियासत शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने शिवसेना को आड़े हाथों लिया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। आरोपी चाहे जौनपुर का हो या उनके घर का, अगर उसने इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया है तो उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन जौनपुर को बदनाम न किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह की बात शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखी गई है, वह शिवसेना की ओछी राजनीति को दर्शा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के जिले के आधार पर पूरे जिले को बदनाम करना निंदनीय है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की कैद, 40 हजार रुपये का अर्थदंड, 2017 में दर्ज हुआ था केस

'महाराष्ट्र सरकार छिपा रही अपनी नाकामी' 

बदलापुर विधायक ने कहा जौनपुर से सर्वाधिक आईएएस और आईपीएस भी निकलते हैं।  शिवसेना पर हमला बोलते हुए रमेश मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी पीड़ा होती है कि बाला साहब ठाकरे ने हिंदुत्व के झंडे को बुलंद किया, लेकिन उनके बेटे खास मतदाताओं को खुश करने के लिए ओछी राजनीति करने लगे हैं।

मुंबई के विकास में जौनपुर के कई लोगों का योगदान रहा है। जौनपुर के रहने वाले कई उद्योगपतियों ने नवी मुंबई के विकास में हाथ बढ़ाया है। जौनपुर के ही मूल निवासी कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रहे हैं। जो लोग इस तरह का वक्तव्य दे रहे हैं, वो शायद जौनपुर के बारे में नहीं जानते।
विज्ञापन

भाई का हाथ बंटाने 13 साल पहले मुंबई गया था आरोपी

मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म के बाद पीड़िता से दरिंदगी करने वाला मोहन केराकत इलाके का है। 13 साल पहले रोजी-रोटी की गरज से वह मुंबई गया था। वहां वह अपने बिल्डर भाई का हाथ बंटाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जिले में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव के कतवारू चौहान के दो बेटे मदन और मोहन चौहान हैं।  मदन मुंबई में बिल्डर है। कामकाज में हाथ बंटाने के लिए मोहन भी 13 साल से मुंबई में है, जहां वह वाहन भी चलाता था। पिछले साल नवंबर में मोहन चार दिन के लिए अपने गांव आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें