फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों को नजर अंदाज कर मंत्री के प्रस्ताव को तरजीह, डीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने नपा प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डीएम को पत्रक सौंपा। कहा कि अब तक 14वें और 15वें वित्त आयोग की धनराशि सभासदों के प्रस्ताव पर उनके वार्ड में विकास कार्यों में खर्च की जाती थी, पर इस बार उनके प्रस्ताव को दरनिकार कर राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव के प्रस्ताव पर चुनिंदा वार्ड में ही विकास कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में नाली, इंटरलाकिंग, सड़क जैसे विकास कार्यों को कराने की जरूरत है। इसके लिए नगर पालिका में पहले से ही प्रस्ताव जमा है। बावजूद इसके उनके प्रस्तावों को नजरअंदाज कर राज्यमंत्री के प्रस्ताव को तरजीह दी गई है। इससे कई वार्ड विकास कार्य से अछूते रह जाएंगे। सभासदों ने पत्रक के साथ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय राजकुमार द्विवेदी का वह पत्र भी सौंपा, जिसमें उनकी तरफ से ईओ नगर पालिका को भेजे गए पत्र में निर्देश दिया गया है कि राज्यमंत्री के प्रस्तावों पर सड़कों का परीक्षण कर कार्रवाई करें। पत्रक सौंपने वालों में दीपक जायसवाल, हसीन बबलू, रेनू पाठक, फैसल यूसुफ, जगदीश मौर्य गप्पू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें