फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बिजली कनेक्शन काटने से शिक्षक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। विद्युत निगम की ओर से परिषदीय विद्यालयों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई को लेकर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार की देर शाम बिशुनपुर पुलगुजर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में सीडीओ अनुपम शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। कहा कि विद्युत विभाग बकाये के नाम पर परिषदीय विद्यालयों का कनेक्शन काट रहा है। शिक्षकों का कहना है कि एक तरफ सरकार जहां कोरोना काल के बाद एक बार पुन: बच्चों के विद्यालय आने पर उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने पर जोर दे रही है। अधिसंख्य परिषदीय विद्यालयों पर शासन की महत्वाकांक्षी कायाकल्प योजना के अंतर्गत 19 बिंदुओं को पूर्ण करने का कार्य गतिमान है तो दूसरी ओर विद्युत निगम विद्यालयों के कनेक्शन को काटकर बच्चों को गर्मी से परेशान होने के लिए मजबूर कर रहा है। इससे कायाकल्प योजना के कार्यों में भी बाधा हो रही है। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सिकरारा के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह लोहिया, अकील रहमान, सुरेंद्र प्रजापति, सतीश सिंह, रामेंद्र यादव, संतोष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें