फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो एक ऐसा नगर बसाए, जिस नगरी में हिंदू ईद मुस्लिम होली मनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के बीआरपी मैदान में चल रहा स्वनिधि दीपोत्सव एवं मेले में तीसरे दिन शनिवार की शाम कवियों और शायरों ने जहां अपनी रचनाओं को सुनाकर समां बांधा। वहीं श्रोताओं ने भी कविता सुनकर खूब ठहाके लगाए। इस दौरान लगे विभिन्न स्टालों पर लोगों ने सामानों की खरीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा और पालिकाध्यक्ष माया टंडन ने दीप जलाकर किया
विज्ञापन

राहुल पाठक व राजेश तिवारी रतन, ने भजन गाकर जहां पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया था। वहीं फ्रेंड्स ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने अल्लाह के माध्यम से सरकार की नीतियों के बारे में बताया। कवि प्रखर द्विवेदी जी ने हास्य कविता सुनाकर मौजूद लोगों से खूब ठहाके लगवाए । अहमद निसार शायर ने चलो एक ऐसा नगर बसाए, जिस नगरी में हिंदू ईद मुस्लिम होली मनाएं सुनाकर एकता का संदेश दिया। प्रमोद वाचस्पति के हास्य प्रस्तुति पर खूब ठहाके लगाए गए। हनीफ शायर ने देशभक्ति कबिता सुनाकर लोगों में देश के प्रति प्रेम रखने और उसकी रक्षा सदैव करने का संदेश दिया। कवि पीसी विश्वकर्मा ने समाज और देश के ऊपर तो कवि अरविंद बेहोश ने वीर रस की कवि सुनाया। शायर रामिस हिंदुस्तान हमारा है गीत गाया। शायर असीम मछलीशहरी आदि कवियों ने अपने कबिता के माध्यम से शमां बांधा। अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर टीएस ओपी यादव, निखिलेश सिंह, अमित गुप्ता, विजय सिंह बागी, आशीष माली, मिंटू पाठक, सुनीता सिंह, अंजू पाठक, उमेश व ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें