फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakhsha: नेता प्रतिपक्ष ने मंगेश के परिजनों को सौंपा दो लाख का चेक, स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग

Wed, 18 Sep 2024 10:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के परिजनों को नेता विपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव और जिलाध्यक्ष ने बुधवार को दो लाख का चेक सौंपा। बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव पहुंचे नेता विपक्ष ने मंगेश इनकाउंटर की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
मंगेश के परिजनो को चेक देते सपा नेता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश के पिता राकेश यादव, मां शीला देवी और बहन प्रिंसी यादव से विपक्ष के नेता मिले और  सांत्वना देते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार की स्थिति को देखते हुए दो लाख की मदद भेजे हैं। कहा कि यूपी के डीजीपी भी स्वीकार कर चुके हैं कि मंगेश का इनकाउंटर हुआ है। उनके सच स्वीकार कर लेने से साबित हो चुका है कि यह हत्या है लिहाजा इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए। 

विज्ञापन


मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर लालबिहारी ने कहा कि उनकी बात की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, वे अभी क्या बोल रहे हैं दो घंटे में क्या बोल देंगे कहा नहीं जा सकता। डीएम की जांच पर भरोसा न होने की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश में जाति देखकर इनकाउंटर किया जा रहा है। मंगेश के कनपटी में गोली मारी गई इससे साबित होता है कि यह इनकाउंटर नहीं हत्या है। 



सवाल उठाते हुए कहा कि जो शख्स चप्पल पहनकर इनकाउंटर कर रहा हो उसे अब तक सस्पेंड कर देना चाहिए था। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुलिस वाले मंगेश की बहन का बयान धमकी देकर लेते हैं। इस दौरान सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के साथ सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, संगीता यादव, आरिफ हबीब, ऋषि यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें