फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: कोरोना ने रोकी सुमंगला की रफ्तार, अभी भी 16 हजार लाभार्थियों को लाभांवित करने का लक्ष्य है बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से संचालित कन्या सुमंगला योजना कोरोना के कारण जिले में रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। योजना के शुरू हुए ढाई साल से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है, अभी भी 16 हजार लाभार्थियों का चयन कर उनको लाभांवित किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

बेटियों को सशक्त और उनको स्वावलंबी बनाने के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से कन्या सुमंगला योजना का संचालन किया गया है, जिसके तहत बालिका के जन्म होने पर दो हजार, एक वर्ष पूरा करने पर एक हजार, कक्षा एक में प्रवेश के बाद दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश के बाद दो हजार और कक्षा नौ में प्रवेश के बाद तीन हजार और कक्षा 12 पास करने के बाद स्नातक सहित दो वर्ष और उससे अधिक डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये देने का प्राविधान है, जिसके तहत जिले में 44 हजार लाभार्थियों को लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया था। यह लक्ष्य योजना के शुभारंभ वर्ष 2019 में दिया गया था, जिसे उसी वर्ष में पूरा किया जाना था। लेकिन जब तक योजना परवान चढ़ती, तब तक कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हो गया, जिसके कारण उस समय लक्ष्य नहीं पूरा हो पाया। योजना के तहत लाभार्थियों के चयन का कार्य भी काफी धीमी गति से होने लगा, जिसके कारण ढाई साल से अधिक का समय बीतने के बाद अभी तक योजना का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक मात्र 28 हजार लाभार्थी ही योजना से आच्छादित हो पाए हैं।
योजना का लाभ पाने की यह है शर्त
जौनपुर। योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता शर्त भी सरकार की ओर से तय किया गया है, जिसमें लाभार्थी केेे परिवार को प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए, पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये होनी चाहिए, एक परिवार के अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिलेगा, किसी महिला के पहले से एक बच्ची है और द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्ची होने पर तीनों को योजना का लाभ मिलेगा आदि शर्त है, जिसे पूरा करने वोल लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन अब तेजी से लक्ष्य पूरा करने का कार्य किया जा रहा है, इसके लिए जोर शोर से लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। शेष बचे लक्ष्य को चालू वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। - अभय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें