फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति का फंदे से लटकता मिला शव तो पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ; दोनों के बीच हुआ था विवाद

Thu, 25 Jan 2024 06:24 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

रात में पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले युवक का शव सुबह-सुबह फसल देखने निकले किसानों ने देखा तो सन्न रह गए। सूचना पाकर पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
jaunpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से विवाद होने के बाद घर से निकले युवक का शव गुरुवार की सुबह सीवान में स्थित पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। फसल देखने निकले लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के बाद विवाहिता की स्थिति ठीक बताई जा रही है।  

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गांव निवासी राम आसरे पाल (27) पुत्र रामजीत पाल का बुधवार की रात घर में पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह घर से नाराज होकर निकल गया। जब गांव के कुछ लोग गुरुवार की सुबह खेत की तरफ निकले तो देखा कि सीवान में पेड़ के सहारे युवक का शव लटक रहा था। युवक का घर वहां से 100 मीटर दूर था। 

पुलिस को सूचना दी गई तो थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के चाचा रामहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


सूचना पर पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ
उधर, पति के मौत की जानकारी होने पर पत्नी संगीता (24) ने भी जहपरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीण आनन-फानन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें