फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अभिमन्यु पीजी कॉलेज ने संतबुला कॉलेज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अभिमन्यु यादव महाविद्यालय लपरी में बुधवार को अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अभिमन्यु यादव महाविद्यालय लपरी ने संतबुला काॅलेज गाजीपुर को पराजित कर विजेता बना।
विज्ञापन

करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। पहले मैच में फरीदुल हक पीजी कॉलेज जौनपुर को हराकर संतबुला पीजी कॉलेज गाजीपुर विजेता रहा। दूसरा मैच टीडी कॉलेज जौनपुर व अभिमन्यु पीजी कॉलेज जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें अभिमन्यु पीजी कॉलेज ने टीडी कॉलेज को पराजित किया। तीसरा मैच टीडी कॉलेज जौनपुर और फरीदुल हक के बीच खेला गया। फरीदुलहक पीजी कॉलेज विजेता रहा। फाइनल मैच में अभिमन्यु पीजी कॉलेज जौनपुर ने संतबुला पीजी कॉलेज गाजीपुर को 16-14 से पराजित किया। इस मौके पर खेलकूद परिषद के सचिव ओम प्रकाश सिंह, खेल सहायक रजनीश सिंह, अशोक सिंह, अभिमन्यु पीजी कॉलेज के प्रबंधक मुन्नेलाल यादव, प्राचार्य डॉ.वकील यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें