फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास

Fri, 30 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विश्व हृदय दिवस पर पूविवि  में रक्तदान करते लायंस क्लब के सदस्य। 
विज्ञापन
लायंस क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पूविवि के फार्मेसी संस्थान में रक्तदान शिविर लगाया गया। उधर, जिला अस्पताल में शिविर में हृदय मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह दी गई। पूविवि में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।
विज्ञापन


शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखकर जीवन की सभी प्रतिस्पर्धाओं में सक्षमता से आगे बढ़ें। क्लब के अध्यक्ष अजय आनंद ने स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने रक्त के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला अस्पताल के डा. दास अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन विनय वर्मा ने किया।

इस अवसर पर डा.  क्षितिज शर्मा, डा. मदन मोहन वर्मा, प्रो. बीबी तिवारी, डा. वानंद अग्रहरि, महेन्द्र नाथ सेठ, रवि श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, राधेरमण जायसवाल, अंशू वर्मा, अनुराग पाण्डेय, प्रसून जायसवाल, अनुपम मौर्य, नीतिन हरिओम आदि उपस्थित रहे। संयोजक संजय श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन


संचालन रवि प्रकाश ने किया।जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों के  स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों  का रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं वीएमआई की जांच नि:शुल्क की गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सभी को जरूरत है। खान पान के साथ हमें दिनचर्या पर ध्यान रखना चाहिए। बीमारियों के कारण एवं बचाव की जानकारी दी। इस शिविर में डा. एसकें पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके श्रीवास्तव, डा. एके सिंह, डा. अभिषेक, डा. रोहित, डा. सज्जाद एवं अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रवीन कुमार पाठक ने  मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया। संचालन डा. एसके यादव ने  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें