फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के शिक्षकों ने धरना दिया। धरने के बाद सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस मंजू लता वर्मा को दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की वर्तमान सरकार वित्तविहीन शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री विवेकानंद यादव ने किया। धरने में घनश्याम यादव, विजय प्रताप यादव, एनके प्रजापति, महेंद्र, विनोद, प्रभाकर दुबे, शोभनाथ विश्वकर्मा, सुनील सिंह, जेपी राजभर, अखिलेश यादव, भुलई राम, रामधनी, राजेन्द्र प्रसाद, मायाकांत यादव, कमलेश यादव, दिनेश, अनिल, रविकांत दुबे, आनंद पांडेय, मो.अब्दुल्लाह, विजय बहादुर, सूर्यनाथ यादव, पीके विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें