फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में चले लाठी-डंडे, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के बमैला गांव में शुक्रवार की रात तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान मनबढ़ों ने पुराने विवाद को लेकर लाठियां भांजीं। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बमैला गांव में एक व्यक्ति के यहां तेरहवीं का कार्यक्रम था। गांव निवासी सर्वेश भी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति से उनसे कुछ पुराने विवाद के चलते कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अधिक संख्या में कई लोग लामबंद हो गए और जमकर लाठी भाजनी शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में गांव के ही गीता, सर्वेश, उषा, रेशमा, सुखदेई, सभाजीत, रामजीत, नीतीश, अंजू, अंजलि और अभिषेक घायल हो गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चोरसंड भेजा। थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि मारपीट की इस घटना में तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें