डा. मनोज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन के साथ ही 16 हजार रुपये भी छीन लिए गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर विधायक लकी यादव, उनके प्रतिनिधि आशीष कुमार यादव, बच्चू लाल यादव, अमित यादव के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट, अपशब्दों के प्रयोग व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
उधर, रविवार को दोपहर में विधायक के प्रतिनिधि आशीष कुमार यादव, बच्चू लाल यादव, राज बहादुर यादव और ओम प्रकाश यादव थाने पहुंचे। इन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि डा. मनोज यादव ने अपने कुछ समर्थकों के साथ अपनी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए विधायक लकी यादव की गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की, जिसमें विधायक नहीं थे।
आरोप लगाया कि उन लोगों ने कारण पूछने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। साथ ही विधायक को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। उधर, विधायक लकी यादव ने घटना में शामिल होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि घटना के दौरान वह वहां पर मौजूद ही नहीं थे।