मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौर पर 23 अक्तूबर को वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री पहले प्रधानमंत्री मोदी के काशी आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और इसके बाद वे परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम के हाथों लोकार्पण के लिए 30 परियोजनाओं की सूची पर सहमति मिली है।
पढ़ेंः संस्कृत और संसद : देववाणी जोड़ेगी बनारस से सेंट्रल विस्टा का नाता, प्राच्य विद्या को मिलेगी संजीवनी
मगर, मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन अब परियोजनाओं को पूरा करने के साथ ही उसे संवारने में जुट गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपराह्न करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से सीधे मिर्जामुराद के मेंहदीनगर स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
यहां निरीक्षण के बाद वे सर्किट हाउस में तैयारियों की समीक्षा करेंगे। देर रात वे पीएम के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। अगले दिन सुबह जनप्रतिनिधियों से तैयारियों पर बैठक कर भदोही रवाना हो जाएंगे।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: काशी के 45 हजार किसान रैली में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री देंगे 'ई-नाम मंडी' की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही 25 अक्तूबर को पूरे देश को बड़ी सौगात देंगे। जनसभा से पहले पीएम मोदी आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे। 64 हजार 180 करोड़ रुपये की इस योजना से देश की स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी होगी। वाराणसी में जनसभा से पहले वे इस योजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद वाराणसी की पांच हजार दो सौ 33 करोड़ की परियोजनाओं को लोकार्पित करेंगे।
पढ़ेंः पूर्वांचल के 30 फीसदी भाजपा विधायकों के टिकट खतरे में, बीएल संतोष ने लिया प्रत्येक विधानसभा का फीडबैक