फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय सड़क सुरक्षा योजना की धनराशि खर्च नहीं होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग व जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी शनिवार को दोपहर में अचानक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगरीय सड़क सुरक्षा योजना में आए चार करोड़ धनराशि खर्च नहीं होने पर ईओ संतोष कुमार मिश्रा से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही शीघ्र धनराशि खर्च करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यालयों को पूरी तरह चमकाने और टैक्स व्यवस्था को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगरीय झील पोखरा योजना के तहत शहर के 20 तालाबों की खुदाई और सुंदरीकरण कराकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने नगर पालिका कार्यालयों में मुकम्मल सुविधा नहीं रहने पर अफसोस जताया। उन्होंने ईओ से कहा कि अपना कार्यालय इतना सुंदर बनाए हुए हैं, लेकिन अन्य कार्यालय सुंदर क्यों नहीं बनाए गए हैं। शीघ्र सभी को सुंदर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने ईओ के कार्यालय में बैठ कर योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिन सफाई कर्मियों का पदोन्नति लंबित है, उनकी पदोन्नति करने को कहा। तत्काल जेम पोर्टल से वेंडर सफाई कर्मियों की भर्ती करने, खराब लाइटों को बदलने, जलकल विभाग से पाइप व नलकूप का ब्योरा स्कोडा एप पर लोड करने व अंत्येष्टि स्थल को एक माह में पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि कूड़ा डंपिंग स्थान पर ही कूड़ा डंप किया जाए। सुकर पालने वालों को सुकर बाड़ा में ही रखने के लिए निर्देशित किया। नगर पालिका स्कूल के भवनों की मरम्मत कराने और उसकी स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें