फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: घनी आबादी के बीच में चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच घायल, पिता-पुत्र सहित तीन की हालत नाजुक

Sun, 31 Oct 2021 12:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के भंडरिया टोला में शनिवार शाम एक पटाखा फैक्टरी  में विस्फोट हो गया। घटना में पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद मची हलचल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के भंडरिया टोला पाही मोहल्ले में चल रही पटाखा फैक्टरी  में विस्फोट हो गया, जिससे मकान का छत तक ढह गया। मलबे में पिता-पुत्र सहित पांच लोग दब गए,जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी मुस्ताक अपने घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाने और बेचने का कार्य करता है। चार नवंबर को दीपावली होने के चलते पूरा परिवार पटाखे बनाने में लगा था। शनिवार  शाम करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पटाखों में आग लग गई, जिसके चलते भीषण विस्फोट हो गया और मकान का छत उड़ गया।
पढ़ेंः धमाके के साथ उड़ गई मकान की छत, तेज आवाज से दहल गए लोग, तस्वीरें
विज्ञापन


मकान के मलबे में दब कर परिवार के लोग दब गए। जिसमें मुस्ताक (56) पुत्र बाबू मियां, कल्लू (38) पिता मुस्ताक, गुड़िया (28) पत्नी सोनू  और परिवार के एजाज (13) समेत दो छोटे बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन  सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मुस्ताकर,कल्लू और गुडिया की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
पढ़ेंः गैंगेस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी सांसद अतुल राय की पेशी

एके घंटे तक धमाके की आती रही आवाज

जौनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद एक घंटे तक मकान से धमाके की आवाज आती रही। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवान घंटें मशक्कत कर आग बुझाने में लगे रहे। रात सात बजे तक मकान के मलबे को हटाने का काम जारी रहा। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर एडीएम राम प्रकाश,उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह, तहसीलदार अमित त्रिपाठी समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
पढ़ेंः दर्जी ने अपनी दुकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानते हुए भी अनजान है पुलिस-प्रशासन

आखिर वही हुआ, जिसका अंदेशा अमर उजाला ने 28 अक्तूबर को ही जता दिया था। लेकिन इसके बाद भी ध्यान न देने का नतीजा ये हुआ कि घनी आबादी में अवैध तरीके से बन रहे पटाखा बनाने की फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट हो गया। इस घटना में दो मासूम सहित पांच लोग झुलस गए।

पटाखा कारोबार की लापरवाहियों और अनदेखी को लेकर अमर उजाला ने अवैध पटाखा कारोबार ने तेरह वर्षों में ली 18 लोगों की जान, आधी थी कार्रवाई, पूरी करने की याद अब आई... शीर्षक से सिलसिलेवार खबरें प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। इसके बाद भी प्रशासन ने इस ओर थोड़ी भी गंभीरता नहीं दिखाई।   

नगर के कटघरा, चहारसू चौराहा, शाहगंज पड़ाव सहित विभिन्न मोहल्लों व तहसील तथा ग्रामीण कस्बों में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण व बिक्री थोक और फुटकर व्यवसाइयों द्वारा किया जाता है। सुरक्षा को दरकिनार कर चल रहे इस धंधे से कभी भी बड़ी घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन

जौनपुर में पहले भी हुए हैं हादसे

जनपद में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों के स्तर से इसे लेकर उदासीनता बरती जाती है। देखा जाए तो नगर सहित जिले की कई मोहल्ले बारूद के ढेर पर हैं। कुछ लोग घनी आबादी में छुपे तौर पर पटाखों को बनाने और उन्हें बेचने का काम करते हैं। वहीं, प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। दीपावली नजदीक आते ही इस खेल की गति तेज हो जाती है, जैसा कि इस बार भी देखने को मिला।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें