शहर के हुसेनाबाद स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय के समक्ष मंगलवार को मीटर रीडरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित मानक के अनुरूप मानदेय देने अन्य मांगें पूरी करने की मांग की।
वक्ताओं का कहना था कि वर्तमान में कंपनी की ओर से जो मानदेय दिया जा रहा है, वह निर्धारित मानक से अनुरूप नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित मानक के अनुरूप मानदेय नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। प्रदर्शन में रामबचन मौर्य, महेश पांडेय, रजनीश सिंह, करन यादव, आनंद मौर्य, शिवांशू सिंह, सुनील यादव, पंकज निषाद आदि शामिल रहे।